डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के साथ ही वो देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति चौदह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो इस समय देश के किसी भी मुख्यमंत्री के पास नहीं है।
अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नौ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर छह सौ करोड़ नेटवर्थ वाले विजय जोसफ हैं।
डीके शिवकुमार के नाम पर नौ सौ करोड़ का ग्लोबल मॉल है। इसके अलावा चौरासी करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के घर और फ्लैट हैं जो बैंगलूरु के अलावा दिल्ली में भी हैं।
उनके पास चार करोड़ के शेयर, नौ करोड़ की एवडी और करोड़ों का सोना भी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन पर पांच सौ करोड़ का कर्ज भी है।
डीके शिवकुमार अगले चुनाव यानी 2028 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्हें सोनिया गांधी का बेहद भरोसेमंद माना जाता है और पार्टी की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स और मैनेजमेंट के उस्ताद कहे जाते हैं।
2017 में राज्यसभा चुनाव में शिवकुमार चौवालीस विधायकों के साथ रिजॉर्ट में डटे रहे और अहमद पटेल की जीत में अहम भूमिका निभाई। 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिरने से बचाया और हिमाचल में सुक्खू सरकार को बचाने में भी भूमिका निभाई।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी हुई थी तो सोनिया गांधी उनसे मिलने तिहाड़ जेल गई थीं। शिवकुमार की शपथ ग्रहण से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
