उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल का कानून व्यवस्था रिपोर्ट कार्ड जारी किया। सरकार का दावा है कि इस दौरान जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 9 साल में यूपी पुलिस ने कुल 17,000 से अधिक एनकाउंटर किए, यानी हर दिन औसतन 5 मुठभेड। इन मुठभेड़ों में 289 अपराधियों को ढेर किया गया, 11,000 से अधिक घायल हुए और 30,000 से अधिक गिरफ्तार हुए।
जोन के हिसाब से पश्चिमी यूपी का मेरठ जोन सबसे आगे रहा जहां 4,800 से अधिक एनकाउंटर हुए और 97 अपराधी ढेर हुए। बड़े शहरों में गाजियाबाद कमिश्नरेट सबसे आगे रहा जहां 700 से अधिक एनकाउंटर हुए।
इस दौरान 18 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 1,800 से अधिक पुलिस कर्मी भी घायल हुए। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर विवाद होता रहा है कि क्या यह वास्तविक न्याय है या पुलिस की अत्यधिक शक्ति।
