world | NDTV India |
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार शाम मामूली बाइक टक्कर के बाद दबंगों ने पिता शिवनारायण त्रिवेदी और बेटे शिवम की चाकू और हेलमेट से हमला कर हत्या कर दी। दूसरा बेटा सत्यम गंभीर हालत में अस्पताल में है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीसरे मुख्य आरोपी करन वर्मा को एनकाउंटर में खायल किया।
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मामूली बाइक टक्कर दोहरे हत्याकांड में तब्दील हो गई। काम से घर लौट रहे पिता शिवनारायण त्रिवेदी और उनके दो बेटों पर शोदा नगर बाइपास के पास दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हेलमेट से भी जमकर वार किए गए।
हमले में पिता शिवनारायण त्रिवेदी और उनके बेटे शिवम की सड़क पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा सत्यम गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
घटना के दौरान भीड़ ने एक आरोपी शिवा को मौके पर पकड़ लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।
पुलिस ने चंद घंटों में ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मुख्य आरोपी करन वर्मा ने दबिश देने गई टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी बीच जौनपुर में एक मई को बारात लेकर निकले दूल्हे की बदमाशों द्वारा गोलियां बरसाकर हत्या किए जाने के मामले में भी एक लाख के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ठेर कर दिया। घटना के 24 दिन बाद यह कार्रवाई हुई।