LIVE PROTOCOL
EET--:--:-- edition--.--.--

गाजियाबाद में ऑपरेशन दुर्जन, योगी ने दी कड़ी चेतावनी

गाजियाबाद में ऑपरेशन दुर्जन, योगी ने दी कड़ी चेतावनी

गाजियाबाद में सूरिया की बेरहमी से हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है। ऑपरेशन दुर्जन के तहत दिन रात पुलिस संदिग्ध ठिकानों और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। अवैध मदरसों को सील किया गया।

गाजियाबाद में सूरिया की बेरहमी से हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को दो टूक चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑपरेशन दुर्जन के तहत गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। दिन रात पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों, किरायेदारों और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

खोड़ा इलाके में जहां हत्या की घटना हुई, वहां पुलिस का भारी डिप्लॉयमेंट किया गया है। हर जगह सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है और अपराधिक तत्वों तथा उपद्रव करने वालों की ठीक से धुनाई हो रही है।

कार्रवाई के तहत जो अवैध रूप से चल रहे मदरसे थे उन पर भी एक्शन शुरू हो गया है। अधिकारियों ने उन मदरसों को सील कर दिया जो बिना पंजीकरण और बिना स्वीकृति के संचालित किए जा रहे थे। बाकायदा अथॉरिटी के लोग पहुंचे, ताला लगाया और सील लगाई।

गाजियाबाद में पोस्टर चिपकाए गए हैं जिनमें अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने बदमाशों को कतार में खड़ा करके शपथ दिलाई कि अब गलती से भी उत्तर प्रदेश में अपराध करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

नाबालिगों में अपराध का बढ़ता ग्राफ भी चिंता का विषय है। आंकड़ों के अनुसार नाबालिकों में हत्या की कोशिश के 2243, रेप के 1067, किडनैपिंग के 679 और लूट के 1070 मामले दर्ज किए गए हैं जो बेहद चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

दिल्ली में भी इस घटना के बाद लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब तक अपराधियों के परिवारों पर भी सख्त एक्शन नहीं होगा तब तक लोगों में डर नहीं बैठेगा। स्कूल जाने की उम्र में अपराध करने वाले नाबालिगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Loading article...